कल की सी बात है लगती, पर
लो बीता आधा वर्ष -
आई थी जब तुम ले मेरे
जीवन में एक नूतन हर्ष !
प्रथम बार देखा था तुमने ,
प्रथम बार मुस्काई भी -
शरमाई थी प्रथम बार ही ,
प्रथम बार सकुचाई ही !
स्वप्न सदृश-सा ही लगता है
प्रथम प्रेम का पहला स्पर्श !
आई थी जब तुम ले मेरे
जीवन में एक नूतन हर्ष !
कभी रही तुम अल्हड सी, औ'
कभी अतिशय गरिमामय !
कभी रुष्ट, कभी खफा- सी मुझ से -
कभी मुझी में बस तन्मय !
"जीवन का आधार तुम्ही, बस !"
इन छः मासों का निष्कर्ष -
आई हो, हाँ ! तुम ले मेरे
जीवन में एक नूतन हर्ष !
24 अक्टूबर 2012, गुडगाँव
nice one bhaiya..bhabhi would love it..
ReplyDelete