विदाई के पल
कभी अंतिम नहीं होते
विदाई के पल
हमें बताते हैं
कि
मिलना है हमें एक बार फिर - से
कहीं किसी और मोड़ पे
एक दूसरे से
विदाई के पल
कहते हैं ये हम से
कि
रुक न जाना राह में कहीं
चलते रहना
एक नई मंजिल की ओर
विदाई के पल
ये भी बतलाते हैं
कि
"जीवन में आते रहेंगे हम
हर नयी मंजिल के साथ
नए साथियों को ले कर "
विदाई के पल
जाते जाते भी
हमें कितना कुछ दे जाते हैं
हाँ , विदाई के पल कभी अंतिम नहीं होते