Sunday, February 28, 2010

हाँ ! मैंने वादा तोडा है !!

बोला था तुमको मैंने माँ
और तुम्हे भी, मेरी प्यारी -
तोडूंगा न वचन कभी ये
चाहे  बोले दुनिया सारी !
लेकिन मैंने खुद ही अपने 
से अपना ही रुख मोड़ा है -
हाँ ! मैंने वादा तोडा है !!

तुमको जब वो वचन दिया था
नहीं पता था कैसा जग है?
कितने कांटे बिखरे हैं औ'
कितनी बाधा हर एक पग है !
पथ के तीक्ष्ण उन्ही कांटो ने
मेरा सरल-कवच फोड़ा  है -
हाँ ! मैंने वादा तोडा है !!

टूट गया है वादा अब ये
हुआ न जाने बुरा या भला ?
ठीक डगर पकड़ी है मैंने
या मैं राह पतन की चला ?
जो भी हो, प्रारब्ध ही होगा -
निश्चय  नियति पे छोड़ा है -
हाँ ! मैंने वादा तोडा है !!






2 comments:

  1. uttam rup se bhavon ko vyakt kiya hai... adbhut prastuti..

    ReplyDelete
  2. bahut dukhi hoke likh raha hai bhai...thanda ho jaa..khushi ki kavitayein likh..

    ReplyDelete